वाहन मोटर गैरेज में जमा कराने के आदेश
जयपुर - राज्य सरकार ने सभी विभागों को पिछली सरकार के कार्यकाल में नियुक्त पदाधिकारियों के लिए खरीदे गए वाहनों को स्टेट मोटर गैराज में जमा कराने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार पिछली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न विभागों के अधीन आयोगों, परिषदों और मंडलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। इनमें से कुछ को मंत्री या राज्यमंत्री स्तर का दर्जा भी दिया गया था। ऐसे पदाधिकारियों के लिए विभागों ने अपने स्तर पर वाहन खरीदे थे।
इन पदाधिकारियों द्वारा या तो त्याग पत्र दे दिए गए हैं या उनकी नियुक्ति निरस्त की जा चुकी है। ऐसे में विभागों द्वारा संवैधानिक पद पर नियुक्ति पदाधिकारियों को छोड़ शेष के लिए खरीदे गए वाहन तत्काल स्टेट गैराज में जमा कराया जाए।