नाम वही भेजें जो जीतने लायक हों
जयपुर - भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया संबंधी फैसला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी कप्तानसिंह सोलंकी और सांसद भूपेंद्र यादव पर छोड़ दिया गया। अब शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कुछ फैसले हो सकते हैं। जयपुर में विधानसभा में हुई समिति की बैठक में कहा गया कि लोकसभा सीटों से प्रभारी अनावश्यक नाम नहीं भेजें। ऐसे नाम भेजें, जो जीतने लायक हों और उन पर आपत्तियां नहीं हों। बैठक में समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।