न्यूज इनबॉक्स
नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर 26 को
जयपुर - राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष और शिक्षाविद् पं. देवीशंकर तिवाड़ी की 21वीं पुण्यतिथि पर 26 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 1, म्यूजियम रोड, रामनिवास बाग निशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर लगेगा। डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे तक भजन होंगे। कार्यक्रम एलबीएस पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई व रॉयल आई हॉस्पिटल की ओर से होगा।