पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने कलस्टर में बदल सकेंगे गैस एजेंसी

अपने कलस्टर में बदल सकेंगे गैस एजेंसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1 कल्याण, मनी एंटरप्राइजेज आमेर आशीष
2 निरंजन, हवामहल अंबिका श्रावणी
3 मानसरोवर, असलदुर्ग एंटरप्राइजेज एक्सपर्ट, गुलाब महालक्ष्मी
4 आरआरएसकेवीएस, नवीन कांकरिया महालक्ष्मी, आनंद
5 हवामहल, कविता, शांति, नवीन पार्वती आशीष
6 जयपुर, पूरण पुष्पा आनंद
7 मनी, शांति, कल्याण, नवीन राजधानी खंडेलवाल
8 मानसरोवर, सुषमा राजीव रस्तोगी
9 शास्त्रीनगर, पंडित शिव मोहन, अशोक
10 लक्ष्य, ओम सन्नी केएस एंटरप्राइजेज
11 तेज, त्रिवेणी उर्मिल शशि
12 राजेन्द्र अनय, अंबिका मोहन, अशोक
13 सांगानेर, लक्ष्य, त्रिवेणी उर्मिल सरस्वती, रस्तोगी
14 विक्रम, पूरण पुष्पा खंडेलवाल



क्लस्टर इंडेन गैस एजेंसी बीपीसीएल एचपीसीएल

गैस एजेंसियों को करनी पड़ेगी ‘मनुहार’

संचालकों को करना होगा उपभोक्ताओं को रोकने का प्रयास, एजेंसी को 72 घंटे बाद देना होगा स्पष्टीकरण

भास्कर न्यूज - जयपुर

शहर के बारह लाख घरेलू गैस उपभोक्ता अब मनचाही एजेंसी की सेवाएं ले सकेंगे। एजेंसी बदलने वाले आवेदकों को रोकने के लिए संचालकों को उनकी मनुहार करनी होगी। उपभोक्ता को मनाने के लिए संचालक के पास 72 घंटे का समय होगा। इसमें सफलता नहीं मिलने पर संचालक को अपनी कंपनी को ग्राहक के एजेंसी छोडऩे पर स्पष्टीकरण देना होगा।

व्यवसाय के लिहाज से घरेलू गैस एजेंसियों को सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसमें उपभोक्ताओं की ओर से अपने आप एलपीजी रिफिल खरीदी जाती है। एजेंसियों को बेचने के लिए कोई प्रयास नहीं करने होते। उसे केवल सेवाएं देने की एवज में कंपनियां मुनाफा देती हैं। अब कनेक्शन कटने पर एजेंसी के साथ ही संबंधित कंपनी को भी नुकसान होगा। ऐसे में ऑयल कंपनियों ने ग्राहक को रोकने की जिम्मेदारी एजेंसियों को सौंपी है। एजेंसियों को आवेदकों की समस्या का निराकरण कर उन्हें रोकना होगा। आईओसी की एलपीजी सेल्स प्रबंधक शीतल चौधरी ने बताया कि आवेदन मिलने के 72 घंटे बाद एजेंसी को स्पष्टीकरण देना होगा। असंतोषजनक सेवा के कारण ग्राहक के जाने पर एजेंसियों की नेगेटिव प्रोफाइलिंग होगी।