- Hindi News
- ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2014’ का आयोजन 26 को
‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया-2014’ का आयोजन 26 को
सिटी रिपोर्टर जयपुर
दैनिक भास्कर और हरे कृष्णा कम्यूनिटी सीतापुरा की ओर से 26 जनवरी को ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया-2014’ का आयोजन किया जाएगा। एंटरटेनमेंट पैराडाइज के सेंट्रल लॉन में शाम 4 से रात 12 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रांतों के व्यंजनों एवं संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। जयपुराइट्स व्यंजनों में केरल का पुट्टु कड़ला, तमिलनाडु का उत्तपम, आंध्र का इडली डोसा, यूपी का चाट, गुजरात का खमण ढोकला, नागालैंड के मोमोज एवं अन्य कई व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। फेस्टिवल में ठाकुर जी की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। आंध्र के तिरुपति बालाजी, केरल के पद्मनाभस्वामी की भी विशेष झांकियां सजाई जाएंगी। इस दौरान विभिन्न प्रांतों की परंपरागत वस्तुओं की स्टॉल्स, डांस व ड्रामा का भी आयोजन किया जाएगा। कम्यूनिटी के प्रेसिडेंट दयालु निताई दास ने बताया कि जयपुरवासियों के लिए पहली बार ऐसा फेस्टिवल किया जा रहा है। इसमें सभी लोग देशभर की संस्कृति से रूबरू होने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले पाएंगे।
वहीं हरे कृष्णा कम्यूनिटी में 500 संख्या तक के गुरुकुल की स्थापना की जा रही है। इनमें 2 स्टूडेंट्स ने रूस व एक ने जर्मनी से एडमिशन लिया है। कार्यक्रम में एंट्री पास से दी जाएगी।