पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेकेके में शुरू हुआ मध्यप्रदेश क्राफ्ट उत्सव

जेकेके में शुरू हुआ मध्यप्रदेश क्राफ्ट उत्सव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
जवाहर कला केंद्र के शिल्प ग्राम में शुक्रवार को मध्यप्रदेश क्राफ्ट उत्सव की शुरुआत हुई। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों व गांवों से लगभग 75 शिल्पकारों के बनाए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। हैंडीक्राफ्ट की ढेरों वैरायटीज से जयपुराइट्स रूबरू हो रहे हैं। मंदसौर, जोबड की दरियां, भोपाल का कोरा सिल्क, ग्वालियर के सेरेमिक और पेपर आर्ट, थेवा ज्वैलरी, बैतुल के अष्ट धातु व पंच धातु, खंडवा की कोसा काटन व हैण्डलूम पर बने विभिन्न मटीरियल जयपुराइट्स को लुभा रहे हैं। क्राफ्ट उत्सव 2 फरवरी तक चलेगा।