पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक मुद्दों पर हुई चर्चा

सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक मुद्दों पर हुई चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
‘सोसायटी, पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमी इन कंटम्परेरी इंडिया’ विषय पर कानोडिय़ा पीजी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत हुई। यूजीसी के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे इस दो दिवसीय सेमिनार के पहले दिन भारत के वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सूचनात्मक युग में मीडिया की भागीदारी के बारे में बातचीत की गई। सेमिनार के उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के पूर्व कुलपति प्रो.नरेश दाधीच थे। प्रथम सत्र में दिल्ली की एक्टिविस्ट कविता कृष्णन ने महिलाओं की वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में स्थान और भागीदारी पर चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भवानी सिंह ने की। उन्होंने भारतीय राजनीति में वंशवाद से जुड़े तथ्यों पर विचार रखे। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ.राजवीर शर्मा और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के डॉ. कृष्ण गोपाल ने भी सत्र को संबोधित किया। सेमिनार के दूसरे सत्र में ‘उभरते भारत में सामाजिक, राजनीतिक मुद्दे और चुनौतियां’ विषय पर बातचीत हुई। इसके अंतर्गत भारतीय सामाजिक स्थितियों में आ रहे बदलावों के बारे में राजस्थान विश्वविद्यालय की डॉ.रश्मि जैन ने चर्चा की। इसके अलावा आईआईपीए दिल्ली के प्रो.आर.के. बारिक ने प्रशासनिक व्यवस्था के कारण समाज में आए बदलावों पर विचार रखे।



ठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य ह्यद्गद्वद्बठ्ठड्डह्म्