पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 दिन की कार्ययोजना के लिए नोडल अधिकारी लगाए

60 दिन की कार्ययोजना के लिए नोडल अधिकारी लगाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
60 दिन के कार्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। ये नोडल अधिकारी संबंधित जिले के छात्रावास, वृद्धाश्रम, महिला सदन, संप्रेक्षण एवं किशोर गृह, विमंदित गृह का प्रभावी निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान तीन दिन में अधिकारियों को रिपोर्ट देनी होगी। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति राज्यमंत्री अरूण चतुर्वेदी के आदेश पर की गई है। चतुर्वेदी ने बताया कि 60 दिवसीय कार्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी प्रति माह जिलों का भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
ये होंगे नोडल अधिकारी
आयुक्त नवीन महाजन ने बताया कि सुवालाल अतिरिक्त निदेशक एसीएसपी, दौसा, अलवर एवं भरतपुर, वित्तीय सलाहकार जेपी मीणा, झुंझुनूं, चूरू व बीकानेर, अतिरिक्त निदेशक हरसहाय मीणा, सीकर, जयपुर व टोंक, उप निदेशक अशोक जांगिड़, पाली, जोधपुर व जैसलमेर, सहायक निदेशक सुभाष शर्मा, सवाईमाधोपुर व बूंदी, उप निदेशक भजनलाल बैरवा, कोटा, बारां व झालावाड़, संयुक्त निदेशक डाल चन्द वर्मा, बाड़मेर, जालौर व सिरोही, अतिरिक्त निदेशक भागीरथ, अजमेर, नागौर व भीलवाड़ा, अतिरिक्त निदेशक नरेन्द्र कुमार धुन्ना, उदयपुर व राजसमंद, जिला परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र गजराज, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़, सहायक निदेशक अनिल माच्या धौलपुर, करौली एवं सहायक निदेशक जगदीश प्रसाद गोदारा गंगानगर व हनुमानगढ़ जिले के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।