- Hindi News
- बिजली बिलों में गलतियों की भरमार, लोग परेशान
बिजली बिलों में गलतियों की भरमार, लोग परेशान
जयपुर - जयपुर डिस्कॉम के इंजीनियरों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को दिए जा रहे बिजली बिलों में गलतियों की भरमार है। मीटर फोटो बिलिंग सिस्टम लागू होने के बावजूद बिना फोटो वाले बिल मनमर्जी की रीडिंग भरकर थमाए जा रहे हैं। गलत बिलों को सही कराने के लिए उपभोक्ताओं को सबडिवीजन कार्यालयों में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में सर्दियों में बिजली का कम से कम उपभोग करने के बावजूद तीन से चार गुणा ज्यादाराशि का बिल थमा दिया। बिल मे रीडिंग भी स्पष्ट नहीं है तथा गणना भी गलत कर रखी है। जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता नवीन अरोड़ा ने बताया कि बिजली के बिलों की गलतियों की तत्काल सही करने के लिए एक्सईएन व एईएन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को राहत के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।