पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ती सर्दी में कश्मीरी वुलेन का साथ

बढ़ती सर्दी में कश्मीरी वुलेन का साथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
जहां एक ओर सर्दी जोड़ पकड़े हुए है वहीं वुलेन के प्रति रुझान भी जोरों से दिख रहा है। पशमीना हो या कच्छ का ट्रेडीशनल शॉल अपने अलग अंदाज के साथ जयपुराइट्स को बेहद भा रहा है। जवाहर कला केन्द्र में चल रहे क्राफ्ट ऑफ इंडिया में विभिन्न राज्यों से आए आर्टिजन में कश्मीरी शॉल महिलाएं खरीदती देखी जा रही हैं। फिर चाहे 1,000 रु. का साधारण शॉल या साड़ी हो या फिर कश्मीरी आर्ट में पशमीना शॉल। बनारस, कोलकाता, लखनऊ, भागलपुर, हरियाणा, जयपुर, कुल्लु, बरेली, उड़ीसा, असम, मध्यप्रदेश, भदोही, दिल्ली से लगभग 100 स्टॉल लगाए गए हंै। बनारसी सिल्क साड़ी हो या फिर या बरेली की जरी वर्क, लखनऊ का चिकन वर्क हो या आंध्रप्रदेश की मंगलगिरी सभी अपने अंदाज और अलग तरह के आर्ट के कारण ही आकर्षण का केन्द्र बन रहा है ।
कश्मीरी पशमीना
यूं तो क्राफ्ट इंडिया में सर्दी के कारण महिलाओं के लिए खास है शॉल और स्टोल । कश्मीर से आए आर्टिजन में खास आकर्षण का केन्द्र इन दिनों कानी शॉल और पशमीना शॉल अपने डिफरेंट वर्क और रेंज़ के लिए आकर्षण का केन्द्र बनता नजर आया। जहां पशमीना जामा निडल एम्ब्रॉयडरी के साथ एक लाख की कीमत में उपलब्ध है वही कानी शाल की कीमत 1,20,000 रु. है । आर्टिस्ट शौकत मलिक ने बताया कि मुगल काल में बनने वाला आर्ट जो कि लगभग 100 साल पहले बंद हो चुका उसे पुन: शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत कानी शॉल बनाया जा रहा है । लगभग एक साल का समय और 150 तीलियों की सहायता से इस पर वर्क किया गया है। वाइब्रेट और मल्टी कलर के थ्रेड और रेशम इन्हें बेहद एलीगेंट लुक दे रहे हैं।
सिल्क में डिफरेंट वैरायटी
कोलकाता की ढकाई सिल्क हो या फिर असम की भागलपुरी सिल्क। साड़ी की रेंज और वैरायटी भी महिलाओं का ध्यान खींच रहा है। जहां शादियों का सीजन शुरू होने से बनारसी और सिल्क को काफी सराहा जा रहा है वहीं मलबरी, मधुबनी प्रिंट की साडिय़ां भी खूब पंसद की जा रही हैं।
बरेली का जरी वर्क
इंडियन लुक के साथ सूट हो या वेस्टर्न टॉप, टेबल क्लॉथ हो या फिर दुपट्टा। बरेली के आर्टिजन द्वारा लाए गए जरी आर्ट वर्क भी रहा कुछ खास । वाइब्रेट कलर और डिफरेंट पैटर्न के साथ जरी वर्क में टॉप और टेबल क्लॉथ यंग गल्र्स को पसंद आ रहा है ।



ष्ह्म्ड्डद्घह्ल द्घड्डद्बह्म्