- Hindi News
- इंटरनेशनल कंटम्परेरी आर्ट एग्जीबिशन ३१ से
इंटरनेशनल कंटम्परेरी आर्ट एग्जीबिशन ३१ से
सिटी रिपोर्टर जयपुर
पेंटिंग्स, स्कल्पचर्स, डिमोंस्ट्रेशन और डिस्कशन के माध्यम से आर्ट पर चर्चा होगी, मौका होगा जवाहर कला केंद्र में ३१ जनवरी से २ फरवरी तक आयोजित की जाने वाली ऑल इंडिया इंटरनेशनल कंटम्परेरी आर्ट एग्जीबिशन-२०१४ का। परिवेश कला संस्थान की ओर से आयोजित की जाने वाली इस एग्जीबिशन में कंटम्परेरी ग्लोबल आर्ट सिनेरियो पर प्रकाश डाला जाएगा। इसमें देश के विभिन्न शहरों से 38 आर्टिस्ट हिस्सा लेंगे, वहीं फ्रांस, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, चाइना, ईरान, अमेरिका, स्वीडन और इजराइल से 20 आर्टिस्ट भागीदारी करेंगे।