- Hindi News
- शहर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए दौड़ेंगे जयपुराइट्स
शहर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए दौड़ेंगे जयपुराइट्स
सिटी रिपोर्टर जयपुर
शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए एक बार फिर से जयपुराइट्स देश-दुनिया के धावकों के साथ दौड़ेंगे और स्पोट्र्स से जुडऩे का मैसेज भी देंगे। इसमें उनका साथ बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर देंगे। अवसर होगा 2 फरवरी को जयपुर में होने वाली वल्र्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था की ओर से अंबुजा जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर का। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में आयोजकों ने मैराथन के बार में जानकारी दी।
50 हजार लोगों का लक्ष्य
डब्ल्यूटीपी चेयरमैन अनूप बरतरिया ने बताया कि रामनिवास बाग के जेएलएन मार्ग वाले गेट से सुबह 7 बजे 21 किलोमीटर की दौड़ की शुरुआत होगी। इसमें भारत सहित करीब 20 देशों के लगभग 50 हजार लोग दौड़ेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए 20 काउंटर्स बनाए गए हैं। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन भी कराया जा सकता है।
15 लाख रुपए इनामी राशि
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार इनामी राशि 15 लाख रुपए रखी गई है। इससे लोगों की रुचि स्पोट्र्स में बढ़ेगी और जयपुर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए आने वाले समय में भी लोग ऐसे आयोजन से जुड़ते रहेंगे। मैराथन में एलीट और ओपन कैटेगरी रखी गई हैं, जिसमें महिला-पुरुष शामिल होंगे।
मिल्खा कहेंगे ‘भाग जयपुर’
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर भी जयपुर मैराथन से जुड़ेंगे। आयोजकों ने बताया, ‘भाग मिल्खा भाग’ मूवी के बाद दौड़ को लेकर फरहान लोकप्रिय हो गए हैं। ऐसे में उनका जयपुर मैराथन से जुडऩा अच्छी बात है। इससे युवा धावकों को ऊर्जा मिलेगी।
सेलिब्रेशन इवेंट भी
मैराथन में सेलिब्रेशन इवेंट्स जोड़े गए हैं, जिसके तहत 29 जनवरी से पांच दिवसीय महाजश्न होगा। इसमें पहले दिन ‘सुरीलो राजस्थान’ फेस्ट में सुर और नृत्य का मिलन होगा, वहीं दूसरे दिन यूथ फेस्ट में सिटी टैलेंट मंच पर उतरेगा। साथ ही 2100 गल्र्स मेहंदी से स्वच्छ जयपुर का संदेश देंगी। इसके बाद 31 जनवरी को राजस्थान गौरव सम्मान समारोह होगा। आयोजन से पहले शहर के सभी वार्डों में मशाल भेजी जाएगी।