पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनियों में टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा २ को

बिजली कंपनियों में टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा २ को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियों में टेक्निकल हेल्पर, हाइडल ऑपरेटर, प्लांट अटेंडेंट सहित अन्य पदों की लिखित भर्ती परीक्षा अब 2 फरवरी को होगी। लिखित परीक्षा प्रदेश के 6 शहरों में सुबह 11 से एक बजे तक होगी।
लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सभी बिजली कंपनियों की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं तथा इसकी सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस व ई-मेल से दी जा चुकी है। आवेदन करने वाले
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र व मार्गदर्शिका वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे। बिजली कंपनियों में टेक्निकल हेल्पर के 5,741 पदों के लिए करीब एक लाख 8 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 219 परीक्षा केंद्र बनाए गए हंै। इन पर 1,08463 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जयपुर केंद्र पर सर्वाधिक 45,448, कोटा में 10,746, अजमेर में 25,516, उदयपुर में 3,142, जोधपुर में 16,724 एवं बीकानेर में 6,887 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।