- Hindi News
- अस्पताल के विकास कार्यों में लीपापोती, लेखाकार को डांट
अस्पताल के विकास कार्यों में लीपापोती, लेखाकार को डांट
शाहपुरा - सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ.ओ.पी.थाकन व एसडीएम अरविंद सेंगवा ने शुक्रवार को कस्बे के राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान रंगरोगन और पेंट के लिए आबंटित बजट छह लाख रुपए का पूरा उपयोग नहीं करने पर लेखाकार को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधार करने की हिदायत दी।
अधिकारियों ने चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ के भ्रमण के चलते निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उखड़ी फिटिंग, बेड व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर लेखाकार को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। चिकित्सा प्रभारी डॉ.ए.एल.अग्रवाल ने सीएमएचओ से अस्पताल में रिक्त पद भरने व सोनोग्राफी मशीन दिलाने की मांग की।
जनाना अस्पताल में भी मिली खामियां
कोटपूतली - पंचायत समिति की स्वास्थ्य समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को राजकीय जनाना अस्पताल का निरीक्षण किया तो कई खामियां मिली। उन्होंने डिप्टी सीएमएचओ को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने उक्त अस्पताल उनके अधीन नहीं होने की बात बताई। पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र यादव ने बताया कि मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।