पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेट बैंकिंग से ठगे 1.20 लाख रुपए

इंटरनेट बैंकिंग से ठगे 1.20 लाख रुपए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - इंटरनेट बैंकिंग से नाइजीरियाई ठग ने किशनपोल बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक के दो अकाउंट से एक लाख 20 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया। दोनों अकाउंट से 60 बार में दो-दो हजार रुपए का वोडाफोन सिम में ट्रांजेक्शन हुआ।
अकाउंटधारक अशोक जैन और इनकी पत्नी अनिता जैन के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन संबंधी मैसेज आया तब ठगी का पता चला। अशोक जैन ने इसकी सूचना तत्काल बैंक मैनेजर को दी। तब मैनेजर ने अकाउंट से हो रहे ट्रांजेक्शन को रोका। इस संबंध में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रामगोपाल ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। शांति पथ दुर्गापुरा निवासी पीडि़त अशोक जैन ने बताया कि किशनपोल बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक में उनका और पत्नी का अकाउंट है। 18 जनवरी को उनके मोबाइल पर 60 मैसेज आए।
पुलिस जांच में सामने आया कि नाइजीरिया से वोडाफोन की 60 प्रीपेड सिम में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। ये सिम कानपुर में उपयोग में ली जा रही है। ये नंबर रिचार्ज होने के बाद से बंद है। अशोक जैन का कहना है कि उन्होंने कभी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं किया। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने से पहले बैंक की तरफ से वन टाइम पासवर्ड भेजा जाता है, मगर ट्रांजेक्शन के दौरान बैंक की तरफ से पासवर्ड नहीं मिला।
सिम से अन्य अकाउंट में ट्रांसफर हो सकते हैं रुपए
वोडाफोन की सिम से रिचार्ज कराई गई राशि किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर हो सकती है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि नाइजीरियाई गैंग ने ऑनलाइन वोडाफोन सिम में
रिचार्ज किया इसके बाद रिचार्ज से किसी अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर ली।