ऑर्गेन डोनेशन में नई पहल
किरन सैनी जयपुर
शहर का एक एंटरप्रिन्योर विमन ग्रुप ऑर्गेन डोनेशन के लिए काम कर रहा है। यह पहली बार होगा जब प्रोफेशनल और एंटरप्रिन्योर महिलाएं ऑर्गेन डोनेशन के लिए लोगों के बीच जा कर उन्हें अवेयर करेंगी। इन्हीं के प्रयासों के कारण एसएमएस हॉस्पिटल में एक ब्रेन डेथ कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में एक आईसीयू एक्सपर्ट, न्यूरोसर्जन, हार्ट स्पेशलिस्ट और हॉस्पिटल के प्रिंसिपल मेंबर्स होंगे। इसी कमेटी की देखरेख में ये मेंबर्स ऑर्गन डोनेशन के लिए काम करेंगी। कमेटी के गठन की प्रक्रिया पाइपलाइन में है, जो मेडिकली इस ग्रुप की हेल्प करेगी। ऑर्गेन डोनेशन अवेयरनेस कैंप यह ग्रुप मोहन फाउंडेशन और जयपुर सिटीजन फोरम के साथ मिलकर कर रहा है।