- Hindi News
- माइक्रोसॉफ्ट टेकविस्टा में तकनीक और शोध पर चर्चा
माइक्रोसॉफ्ट टेकविस्टा में तकनीक और शोध पर चर्चा
सिटी रिपोर्टर जयपुर
तकनीक और समाज पर शोध के प्रभाव और उसमें मौजूद संभावनाओं पर चर्चा की गई, मौका था दीपस्मृति ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया की सालाना संगोष्ठी ‘टेकविस्टा-2014’ का। इसमें 1800 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के प्रबंध निदेशक डॉ.पी आनंदन और माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के अन्य वैश्विक दिग्गजों ने इस विषय पर चर्चा की और शोध क्षेत्र में मौजूद संभावनाएं पेश कीं।
इस सत्र में माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के प्रमुख और उपाध्यक्ष ((कॉर्पोरेट)) डॉ. पीटर ली और माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च की उपाध्यक्ष ((कॉरपोरेट)) डॉ. जेनेट विंग और अन्य वक्ताओं ने हिस्सा लिया। डॉ. ली ने बेसिक कंप्यूटर रिसर्च के अच्छे पहलुओं पर बात की, जिनका इस्तेमाल अक्सर अप्रत्याशित तरीके से किया जाता है। डॉ.विंग ने विज्ञान , तकनीक और समाज की एक-दूसरे पर निर्भरता के बारे में बताया। और इस ताने-बाने में कंप्यूटर विज्ञान शोध क्या भूमिका अदा कर सकता है, पर बात की। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के प्रबंध निदेशक डॉ.पी आनंदन ने छात्रों से शोध के क्षेत्र में करिअर बनाने के उत्साह और नए विचारों की खोज के बारे में बात की। उन्होंने छात्रों के साथ एक वैज्ञानिक के तौर पर अपने अनुभव साझा किए।