- Hindi News
- ‘द हार्ट पेन’ मूवी में दिखेगी जयपुर की प्रतिभा
‘द हार्ट पेन’ मूवी में दिखेगी जयपुर की प्रतिभा
सिटी रिपोर्टर. मुंबई से आई यूनिट के सामने युवाओं ने स्किल, लुक, डायलॉग और एक्टिंग के दम पर मूवी में जगह बनाई। मौका था शाइन सिने प्रोडक्शन की अपकमिंग मूवी ‘द हार्ट पेन’ के लिए जयपुर में हुए ऑडिशन का। प्रोड्यूसर राजेश राज एवं एच.एस. रावत और मुंबई से आई यूनिट मेंबर्स ने युवक-युवतियों का टैलेंट परखा। आर्टिस्ट्स ने एक्टिंग स्किल्स, वॉयस मॉड्यूलेशन, कैमरा अपीयरेंस, बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी आदि का डेमो दिया और जज ने उन्हें शॉर्टलिस्ट किया। राजेश राज ने बताया, फिल्म ऐसी सच्ची घटना पर आधारित है। जिसे परदे पर लाने की कोशिश है। जयपुर के बाद पंजाब और यूपी में ऑडिशन होंगे और जोधपुर, नैनीताल और कश्मीर में शूटिंग होगी।