- Hindi News
- दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए स्टूडेंट
दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए स्टूडेंट
सिटी रिपोर्टर जयपुर
अज्ञानता से हमें तार दे मा...हे शारदे मां...कुछ इन्हीं शब्दों के साथ गूंजते स्वरों में जोश और उत्साह से भरपूर दिखे स्टूडेंट्स। मौका था शुक्रवार को आर्च एकेडमी के 14वें दीक्षांत समारोह का। ऑफ वाइट विद गोल्डन साड़ी में सजी -धजी छात्राओं को जब डिग्री और सम्मान से नवाजा और सराहा गया तो मानो उनकी हसी और खुशी दोगुनी सी हो गई। दीक्षांत समारोह में देशी और विदेशी अतिथि मुख्य आकर्षण बनते नजर आये। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.प्रद्युम्न व्यास निदेशक राष्ट्रीय संस्थान डिजाइन अहमदाबाद से व प्रो . भवानी शंकर शर्मा,अध्यक्ष राजस्थान ललित कला अकादमी,अमिताभ शाह फाउंडर युवा अन्स्टोपल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रिस्टियाना मारिज्योटि ने भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए हिन्दुस्तानी अंजाद में स्टूडेंट से रूबरू हुई। कार्यक्रम में जहां लगभग 25 स्टूडेंट को डिग्री से नवाजा गया वही स्टूडेंट्स के उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्रेजुएटिंग व एल्यूमिनाई को विशेष पुरस्कार प्रदान करते हुए उनकी हौसला अफज़ाही की गई। एकेडमी की डायरेक्टर अर्चना सुराना ने बताया कि सभी प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को बेस्ट स्टूडेंट ओवर आल,बेस्ट स्टूडेंट वोकेशनल स्टडी,गारमेंट प्रोडक्शन एक्सपोर्ट मैनेजमेंट,प्रोफेशनल प्रैक्टिस ज्वैलरी डिजाइन,इंटरप्रिन्योर ज्वैलरी डिजाइन,इंटीरीयर डिजाइन के सेगमेंट के आधार पर चयनित स्टूडेंट्स को पुरस्कार प्रदान किये गए। इस अवसर पर कैम्पस में पास आउट स्टूडेंट द्वारा कि ये गए क्रिएटिव आर्ट की प्रर्दशनी भी की गई।