जीरो ऑयल फूड पर कल होगी संगोष्ठी
सिटी रिपोर्टर जयपुर
इंटरनेशनल नेचुरोपेथी ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में रविवार को ट्राईग्लिसराइड ((वसा)) रहित जीरो ऑयल फूड पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। हीलिंग विद नेचर, पटेल नगर में दोपहर 12 से 2 बजे तक चलने वाली इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. किरण गुप्ता महिलाओं को हृदय रोग, मधुमेह ट्राईग्लिसराइड व मोटापे से बचाव के लिए जीरो ऑयल फूड की उपयोगिता बताएंगी।