- Hindi News
- पिता की बरसी के दूसरे दिन बेटी ने खुदकुशी की
पिता की बरसी के दूसरे दिन बेटी ने खुदकुशी की
जयपुर - चांदपोल बाजार में कल्याणजी का रास्ता में डॉली सोनी ((२२)) ने पिता की बरसी के अगले दिन ही चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
उपनिरीक्षक भरत सिंह ने बताया कि उसके पिता नंदकिशोर की दो साल पहले मौत हो गई थी। गुरुवार को उनकी बरसी थी। शुक्रवार सुबह 8 बजे डॉली ने स्टोर रूम में फंदा लगा लिया। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो मां व बहनों ने घर में देखा। परिजनों ने स्टोर रूम का दरवाजा खटखटाया, नहीं खुला तो कुंडी तोड़ी। बाद में डॉली को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉली की दो बहनें और एक भाई है। वह सबसे बड़ी थी। कुछ वक्त पहले उसे टाइफाइड हो गया था, जिस कारण वह काफी परेशान थी। वह पिता की मौत के बाद भी अवसाद में रहने लगी थी। संभवतया उसने खुदकुशी की है।