- Hindi News
- आत्मरक्षा के गुर और शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन
आत्मरक्षा के गुर और शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन
जयपुर - महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जवाहर कला केंद्र में हुए समारोह में प्रदेश की करीब 400 बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें पोस्टर, मॉडल, कविता लेखन, प्रश्नोत्तरी और जिंगल्स प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विभाग के प्रमुख सचिव विपिनचंद्र शर्मा ने दहेज को समाज के लिए कलंक बताया और इसे मिटाने का आह्वान किया। महिला अधिकारिता की निदेशक राजेश यादव ने कहा कि बालिकाओं से पढ़कर सशक्त बनने का आह्वान किया। समारोह में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर और शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम मत बांधों हमको बंधन में, खुली हवा में जीन दो गीत की थीम पर रहा।