- Hindi News
- सोने की तस्करी के आरोप में दोनों यात्री गिरफ्तार
सोने की तस्करी के आरोप में दोनों यात्री गिरफ्तार
जयपुर - शारजाह से एक किलो सोना लाने वाले और उसे पोर्ट के बाहर लेकर खड़े यात्री को कस्टम्स ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। कस्टम्स विभाग के अधिकारियों के अनुसार रतनगढ़ ((चूरू)) निवासी रामनिवास बिना टैक्स चुकाए सोना ले जाना चाहता था। उसने सोना रखा बैग डीडवाना ((नागौर))निवासी मोहम्मद इमरान को बाहर तक ले जाने के लिए दे दिया। रामनिवास शारजाह से 31 महीने बाद लौटा था। ऐसे में वह नियमानुसार 25 लाख रुपए के एक किलो सोने पर 2.64 लाख रुपए का टैक्स चुकाकर ले जा सकता था। उसने ऐसा नहीं किया, इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बिना टैक्स चुकाए ले जाया जा रहा सोना इमरान से बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। कस्टम्स ने सोना जब्त कर लिया।
दोनों को 5-5 लाख रुपए के जमानत और मुचलके पर रिहा कर दिया गया।