पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटेट मुद्दे पर विपक्ष का वॉकआउट

आरटेट मुद्दे पर विपक्ष का वॉकआउट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा संवाददाता - जयपुर
विधानसभा में शुक्रवार को आरटेट का मुद्दा छाया रहा। प्रश्नकाल के दौरान राजपा के डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के प्रश्न पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की। दोनों ओर से सदस्यों के बोलने से चले हंगामे के बीच विपक्ष ने करीब 5 मिनट के लिए वॉकआउट किया।
किरोड़ीलाल ने सरकार से पूछा था कि सरकार आरटेट खत्म कर रही है अथवा नहीं। यदि कर रही है तो कब तक। टेट के कारण कितने अध्यापकों का पदस्थापन रुका हुआ है? इस पर जब शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने जवाब में कहा कि आरटेट की समीक्षा की जा रही है और इसके बाद नई
व्यवस्था के प्रभाव में आने पर आरटेट के आधार पर 20 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
हनुमान बेनीवाल, धीरज गुर्जर और गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान आरटेट खत्म करने की बात की थी। अब क्या हुआ। सरकार पलट क्यों रही है। इस पर किरण माहेश्वरी ने कहा, कांग्रेस की सरकार ने ही आरटेट शुरू की और कांग्रेसी विधायक ही इसे खत्म करने की कह रहे हैं। विपक्ष के विधायक खड़े हो गए और वे धीरज गुर्जर के नेतृत्व में आरटेट खत्म करो के नारे लगाने लगे। बाद में किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में जमींदारा पार्टी के दो सदस्यों को छोड़ शेष विपक्ष वॉकआउट कर गया।