पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ५ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

५ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
सोडाला के रांकड़ी इलाके में गुरुवार शाम पांच वर्षीय बालिका को कोल्डड्रिंक पिलाने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के रोने की आवाज से परिजनों को समय रहते पता चल गया। परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर सोडाला पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज कर बालिका का एसएमएस अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि बिहार निवासी सुनील गुप्ता ((25)) रांकड़ी में रहता है। उसका पीडि़ता के घर आना जाना है। गुरुवार को पीडि़ता के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। पीडि़त बालिका और उसकी दस वर्षीय बहन घर पर चाची के साथ थीं। सुनील बालिका को कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने अपने घर पर ले गया। कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन ने बालिका के रोने की आवाज सुनी और चाची को बताया। उसकी चाची ने दरवाजा खुलवाया और बालिका से पूछा। बालिका ने रोते हुए चाची से घटना के बारे में बताया।
इसी दौरान बालिका के माता-पिता घर पहुंच गए। उन्होंने सुनील को पकड़ लिया और सोडाला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले को लेकर शुक्रवार सुबह बुनकर फोरम की प्रेसिडेंट अमिता मधुप व अन्य महिलाएं घटना के विरोध में सोडाला थाने पहुंची। पुलिस ने उनको आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



सोडाला के रांकड़ी इलाके की घटना, कोल्डड्रिंक पिलाने का झांसा दिया