पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों में लीडरशिप विकसित करें : सराफ

बेटियों में लीडरशिप विकसित करें : सराफ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए संचालित सभी योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना होगा। बालक-बालिकाओं की शिक्षा में व्याप्त अंतर को खत्म कर राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को रवींद्र मंच पर सर्व शिक्षा अभियान की ओर से हुए राज्यस्तरीय मीना सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं के नामांकन व ठहराव बढ़ाने, आत्मविश्वास में वृद्धि, नेतृत्व क्षमता का विकास, आत्मरक्षा, स्वावलंबन, मनोबल वृद्धि आदि के लिए इस तरह के सम्मेलन होने चाहिए, लेकिन सम्मेलन राज्यस्तर पर नहीं बल्कि जिला व उपखण्ड स्तर पर भी होने चाहिए। उन्होंने नेतृत्व क्षमता की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री और राज्यपाल महिलाएं हैं। इस अवसर पर बालिका शिक्षा के ब्रोशर का विमोचन भी किया गया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न जिलों व जोनों की बालिकाओं द्वारा लगाई गई स्टाल्स एवं किशोरी बाल मेले का अवलोकन किया। इसमें बालिकाओं द्वारा प्रदर्शित विभिन्न गतिविधियों, क्रियाकलापों की प्रशंसा की। सम्मेलन में अतिरिक्त मुख्य सचिव ((शिक्षा)) श्याम एस$ अग्रवाल, प्रमुख शिक्षा सचिव खेमराज, सर्व शिक्षा अभियान के आयुक्त नरेशपाल गंगवार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, राज्य के सभी संभागों के मीना मंच के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।
बेटियों के सवाल पर उलझ गए शिक्षामंत्री, पर दिया सही जवाब
प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान शिक्षामंत्री बेटियों के सवाल पर उलझ गए। एक स्टाल पर खड़ी बालिका ने शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ के सामने पांच संयुक्ताक्षर क्ष, त्र, ज्ञ, श्र और द्य लिखा एक चार्ट सामने रखा और उनमें मौजूद अक्षर पूछ लिए। इस सवाल पर एक बार तो सराफ भी अटक गए। उनके मुंह से यह तक निकल गया कि यह तो काफी कठिन है। कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने इसका सही जवाब बता दिया।
छोटी बच्चियों को बुलाने का विरोध
जिले में पांचवीं तक के बच्चों का 24 जनवरी तक जिला कलेक्टर ने छुट्टी घोषित कर रखी थी। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों से इन कक्षाओं की छात्राओं को भी इस सम्मेलन में बुलाया गया। इसका अभिभावकों ने विरोध किया।



बालिका दिवस पर रवींद्र मंच पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह