- Hindi News
- निजी स्कूलों ने फीस कमेटी को सौंपा ज्ञापन
निजी स्कूलों ने फीस कमेटी को सौंपा ज्ञापन
जयपुर - स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ ने शुक्रवार को फीस कमेटी के अध्यक्ष को ज्ञापन देकर निजी स्कूलों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल व संघ के अध्यक्ष सत्यव्रत सामवेदी ने कहा कि कमेटी से आरटीई की पुनर्भरण राशि 11704 रुपए सालाना फीस लेने वाले स्कूलों को फीस निर्धारण से बाहर रखने की मांग की। साथ ही विलंब शुल्क नहीं लेने के कारण अभिभावक फीस जमा कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। कई स्कूलों का अभिभावकों पर लाखों रुपए बकाया हो गया है। इससे संस्थाओं को चलाना मुश्किल होता जा रहा है। कमेटी के इस समस्या पर भी ध्यान देना चाहिए।