दो भाइयों को पीटा, केस दर्ज
जयपुर - सिंधी कैंप थाने में हाथी बाबू का बाग निवासी शैलेंद्र सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उससे और उसके भाई से जुगल किशोर शर्मा और उसके साथियों ने 19 जनवरी को मारपीट की। इससे उनके सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई है।
इससे का आरोप लगाया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया है कि 19 जनवरी को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वे अपने भाई हेमेंद्र सक्सेना के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान जुगल किशोर और उसके साथियों ने रास्ता रोककर लात घूसे बरसाना शुरू कर दिए। इससे दोनों के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। पीडि़त ने रिपोर्ट में जुगल के खिलाफ दो बार पहले भी मारपीट का आरोप लगाया है।