दो हजार रुपए के इनामी बदमाश गिरफ्तार
जयपुर - लंबे से समय से फरार चल रहे दो दो हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को सलेमपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में 64 मामले दर्ज हैं। दोनों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था, जिसकी आड़ में दोनों बदमाश लंबे समय से पुलिस से बचे थे। दौसा पुलिस की सूचना पर सलेमपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि कुख्यात इनामी बदमाश नरेश मीणा ((26)) तथा सुरेश मीणा ((24)) दौसा के खोर्रामुल्ला गांव के रहने वाले हैं। दोनों के न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।