पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सही तथ्य नहीं दे रहा जेडीए : संघर्ष समिति

सही तथ्य नहीं दे रहा जेडीए : संघर्ष समिति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - रिंग रोड भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने जेडीए में नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मीटिंग में मुआवजे के बारे में कही गई बातों को गलत बताया है। संघर्ष समिति के बद्रीनारायण शर्मा ने कहा कि प्रमुख सचिव डीबी गुप्ता ने जो तथ्य सामने रखे हैं वे सही नहीं हैं। जेडीए का यह कहना कि 80 फीसदी लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है, सरासर गलत है। अभी केवल 40 से 45 फीसदी लोगों को ही मुआवजा देकर पुनर्वास किया गया है। 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को अभी भी मुआवजा नहीं दिया गया है।
वहीं, संघर्ष समिति के मुताबिक भूमि अधिग्रहण कानून 2013 यहां भी लागू होगा क्योंकि एक्ट के सेक्शन 25 ((एक))((ए)) में साफ लिखा है कि यदि किसानों को पुराने एक्ट के मुताबिक मुआवजा नहीं मिला है तो मुआवजे की गणना, पुनर्वास और री-सेटलमेंट नए एक्ट ((2013)) के मुताबिक ही होगा। जेडीए का यह कहना गलत है कि रिंग रोड का मामला नए लैंड एक्वीजिशन एक्ट, 2013 के तहत नहीं आएगा। संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी।