पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने माना, गोकुल वाटिका में नियम विरुद्ध आवंटन हुए

सरकार ने माना, गोकुल वाटिका में नियम विरुद्ध आवंटन हुए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने माना कि जवाहर सर्किल स्थित गोकुल वाटिका आवासीय योजना में नियमों से परे भूखंडों का आवंटन किया गया। गोकुल वाटिका सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन जिन उदेश्यों के लिए किया गया उसने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर सदस्य बनाए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से 20 सितंबर 2011 को आए एक परिवाद की जांच अतिरिक्त रजिस्ट्रार जयपुर से करवाई गई थी।