अनशन खत्म, जारी रहेगा संघर्ष
जयपुर - डाक कर्मचारियों का ५ दिवसीय अनशन शुक्रवार को खत्म हुआ। इससे पहले प्रदेशभर से एकत्र हुए कर्मचारियों ने रैली निकाली और मुख्य पोस्टमास्टर जनरल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही, सभी ने ग्रामीण डाक सेवाओं की समस्याओं का समाधान न होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय डाक अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी संघ के बैनर तले शहीद स्मारक पर पांच दिनों तक विभिन्न कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे थे। परिमंडल सचिव मालीराम स्वामी ने कहा कि बिना संघर्ष के कभी कुछ नहीं मिलता। बीकानेर मंडल से आए केशव प्रसाद मेहिया ने कहा कि एकजुट हो आगे बढऩे पर ही सफलता मिल सकती है। अध्यक्ष अमीन खां ने कहा कि आंदोलन न भटके इसका ध्यान रखना होगा। कोषाध्यक्ष आवड़दान सिंह ने कहा कि आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए।
डाककर्मियों ने मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल को सौंपा ज्ञापन