पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फल खरीदने के बाद रुपए मांगे तो दुकानदारों के सिर फोड़े

फल खरीदने के बाद रुपए मांगे तो दुकानदारों के सिर फोड़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - सीतापुरा में इंडिया गेट के पास हॉस्टलर्स व दुकानदारों के बीच गुरुवार रात फल खरीदने के बाद रुपए नहीं देने पर झगड़ा हो गया। इसके बाद एक गाड़ी में बैठकर आए युवकों ने पाइप व डंडों से दुकानदारों पर हमला कर दिया। इसमें दो महिला फल विक्रेता समेत ७ जनों के चोटें आईं। उनके सिर फोड़ दिए। उन्हें जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया। नाराज दुकानदारों व लोगों ने टोंक रोड पर विरोध जताया। उनका आरोप था कि आरोपी युवक लोहागढ़ हॉस्टल में रहते हैं। देर रात पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले मनोज कुमार जाट, गुलशन लुहार, राम शर्मा और प्रशांत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा करीब 12 हॉस्टलर्स को शांतिभंग में पकड़ा।