पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00 बिजली मुद्दे पर बेनीवाल ने दिया विधानसभा में धरनास्थगन प्रस्ताव के दौरान नागौर में चल रहे किसा

00 बिजली मुद्दे पर बेनीवाल ने दिया विधानसभा में धरनास्थगन प्रस्ताव के दौरान नागौर में चल रहे किसानों के धरने का मामला उठाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - स्थगन प्रस्ताव के तहत नागौर में चल रहे धरने का मामला उठाने के साथ ही खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल विधानसभा में धरने पर बैठ गए। करीब 12 मिनट बाद अध्यक्ष के प्रस्ताव पर किरोड़ीलाल मीणा ने उनका धरना खत्म कराया। धरने पर बैठने से पहले बेनीवाल ने कहा कि सरकार को चिंता ही नहीं है और नागौर में बिजली काटने के मामले में किसान धरने पर बैठे हैं। इस पर कांग्रेसी विधायकों ने उनके सुर में सुर मिलाया। बेनीवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं चेती तो 33 दिन से चल रहा धरना किसी भी दिशा में जा सकता है। क्या सरकार एक और घड़साना बनाना चाहती है। इस पर विपक्ष के सदस्य खड़े हो गए और जोर-जोर से बोलने लगे। सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी बोलने लगे और कुछ देर तक व्यवधान पैदा हो गया।




बिजली मुद्दे पर बेनीवाल ने दिया धरना