निखिल डोरू की कप्तानी पारी
निखिल डोरू की कप्तानी पारी
जयपुर - निखिल डोरू की कप्तानी पारी से नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे ने नॉर्दर्न रेलवे को दो विकेट से हराया। मैसूर में हो रहे ऑल इंडिया रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट में अमित चौपड़ा ((८४)) तथा अभिनव दीक्षित ((६५)) के अर्धशतकों से नॉर्दर्न रेलवे ने २३७ रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सीपी सैनी ने ३३ रन का योगदान दिया, जबकि विनोद चांवरिया ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे के लिए निखिल ने ८५ रन की अविजित पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। निखिल के अलावा मोहम्मद अहमद ((५०)) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं दिशांत याग्निक ने २३ रन बनाए।