- Hindi News
- शिक्षकों के तबादलों से अभी नहीं हटेगा प्रतिबंध
शिक्षकों के तबादलों से अभी नहीं हटेगा प्रतिबंध
जयपुर - शिक्षा विभाग में अभी तबादलों से प्रतिबंध नहीं हटेगा। शुक्रवार को विभाग में तबादलों पर प्रतिबंध का मुद्दा विधानसभा में उठा। इस मामले पर पूछे गए सवाल के जबाव में शिक्षामंत्री ने कहा कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर प्रतिबंध शिक्षकों की कमी को देखते हुए लगाया गया था। इसलिए अभी तबादलों पर से प्रतिबंध हटाए जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। शिक्षामंत्री ने यह भी कहा कि फिलहाल तबादला नीति बनाने और डार्क जोन में 10 जिलों से भी शिक्षकों के तबादले करने को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।