- Hindi News
- गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार, साथी भागा
गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार, साथी भागा
जयपुर - गांजा छिपाकर ले जा रहे चार दरवाजा में कसाइयों की मोरी निवासी सोहेल कुरैशी ((22)) को तांबी पेट्रोल पंप के पास बनीपार्क पुलिस ने शुक्रवार रात नाकाबंदी में पकड़ लिया। उसकी बाइक में टंगे बैग में 10 पुडिय़ा बरामद की, जिनमें करीब 372 ग्राम गांजा था। थानाप्रभारी अरविंद विश्नोई ने बताया कि इस दौरान सोहेल का साथी अबसार पुलिस से बचकर भाग निकला।