पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट गेम्स स्थगित करने की तैयारी

स्टेट गेम्स स्थगित करने की तैयारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - जयपुर
राज्य सरकार की 60 दिवसीय कार्ययोजना में खेल विभाग द्वारा बनाए गए 11 सूत्री कार्यक्रम में से सबसे प्रमुख कार्यक्रम के ही टलने की प्रबल संभावना बन गई हैं। विभाग ने कार्ययोजना के तहत स्टेट गेम्स आयोजित करने की घोषणा की थी। पिछले दिनों खेल अधिकारियों को बुलाकर आयोजन की तैयारियां भी शुरू कर दीं, लेकिन शुक्रवार को विभाग के प्रमुख सचिव ने इनको टालने के संकेत दे दिए।
शुक्रवार को खेल विभाग व खेल परिषद के पदाधिकारियों की मीटिंग में जब कार्ययोजना पर चर्चा शुरू हुई थी, तो प्रमुख सचिव ने स्टेट गेम्स के बिंदु को टाल दिया। बताया जाता है कि खेल अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है कि अगले आदेश बाद ही इस पर काम शुरू किया जाए। वैसे जिला स्तर पर 20 जनवरी से टूर्नामेंट कराने की योजना थी, जो शुरू नहीं हो पाए।
वशिष्ठ अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित
खेल परिषद ने प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले गुरु वशिष्ठ अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।