पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहलोत सरकार ने फोटो दिखा दिखा कर किया जनता को गुमराह

गहलोत सरकार ने फोटो दिखा-दिखा कर किया जनता को गुमराह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा संवाददाता - जयपुर
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विधायक राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्व में गहलोत सरकार ने योजनाओं के फोटो दिखा-दिखा कर जनता को गुमराह किया। इसी कारण उन्हें जनता ने नकार दिया। अब नई सरकार से लोगों को उम्मीद है। ऐसे में प्रदेश में सुराज लाने के लिए काम शुरू कर दिया।
राजपाल ने राज्यपाल के अभिभाषण का हवाला देते हुए गहलोत सरकार के कामकाज पर प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने कहा कि 5 साल तक राजस्थान की जनता ने कुशासन झेला। राज्य में भूख, भय, भेदभाव, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और आतंकवाद से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसी कुशासन से मुक्ति के लिए सरकार अब काम करेगी। हम सुराज की स्थापना के लिए आए हैं। राज्य की जनता ने कांग्रेस को लाकर जो पांच साल बर्बाद किए थे, उस दौरान राज्य कर्ज के बोझ से दब गया। सरकार ने 1,25,225 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया। कोई दिक्कत नहीं थी यदि इस कर्ज का उपयोग राज्य के विकास में खर्च होता। कहां गया इतना पैसा।
पूर्व सरकार के दौरान राजस्व खर्च बढ़ता गया। फ्लैगशिप योजनाओं ने बर्बाद कर दिया। जिन शर्तों पर पूर्व सरकार रिफाइनरी लाई उसमें 37000 करोड़ रुपए के लिए 56000 करोड़ रुपए देने की की शर्त मान ली। धन्यवाद प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए अनीता भदेल ने भी पूर्व सरकार की खिंचाई की।