स्नूकर में चैंपियन बने सिमरनजीत
खेल संवाददाता - जयपुर
सिमरनजीत सिंह ने रोशनलाल नैयर स्मृति स्नूकर चैंपियनशिप में खिताबी जीत दर्ज की। शुक्रवार को खेले गए फाइनल में सिमरनजीत ने मनीष दुबे को कड़े मुकाबले में ३८-५५, ६५-२६, १८-६३, ६२-४०, ५७-४३ से मात दी। खिताबी जीत पर सिमरन को पांच हजार रुपए, जबकि उपविजेता मनीष को ढाई हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद सलीम तंवर ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। सेमीफाइनल खेलने वालों को एक हजार रु. मिले।