सचिव ने रुकवाया खुदाई कार्य
सावरदा - जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 के पास नहर के पास जेसीबी मशीन से खुदाई कर रास्ते को बंद करने के कार्य को शुक्रवार को तहसीलदार के निर्देश पर पंचायत सचिव ने रुकवा दिया। पंचायत सचिव गिरिजा पारीक ने बताया कि नहर के पास चांदरमूल सड़क से ग्रेवल सड़क बनी हुई है। इस मार्ग को पास ही काटी जा रही एक कॉलोनी के मालिक ने चारदीवारी निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई कराई जा रही थी। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मौजमाबाद तहसीलदार रहीस खान से की।
गडकरी 28 को कोटपूतली में ((कोटपूतली)) : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित कई भाजपा नेता मंगलवार को कस्बे के ग्राम कुहाड़ा स्थित भैरू जी महाराज के वार्षिकोत्सव में शिरकत करेंगे।