पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरडीएसओ की नजर में मेट्रो की स्पीड बेहतर

आरडीएसओ की नजर में मेट्रो की स्पीड बेहतर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
जयपुर के लोगों को सफर के लिए ट्रेन सुरक्षित है और उसकी गति उपयुक्त है। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन ((आरडीएसओ)) के डायरेक्टर जनरल वी. रामचंद्रन के नेतृत्व में जयपुर आई पांच सदस्यीय टीम ने करीब 11 किमी ((आना-जाना)) सफर कर ये संकेत दिए। अब फरवरी के दूसरे सप्ताह से इसका ओसीलेशन ट्रायल होगा, जिसमें यात्रियों से दोगुना भार रखकर गति की जांच की जाएगी।
डीजी रामचंद्रन सहित साथ आए आरडीएसओ निदेशक रूपेश श्रीवास्तव, ईडी ((ट्रेक)) सतीश पांडे व विपुल कुमार और ईडी ((वक्र्स प्लानिंग रेलवे बोर्ड)) के.के. अग्रवाल की टीम ने मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से अजमेर पुलिया फिर पुन: मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक सफर कर ट्रेन ऑपरेटर से निर्धारित 85 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से 10 किमी प्रतिघंटा रफ्तार अधिक रख ट्रेन ऑपरेट कराई। उनके आकलन के अनुसार इस गति से जांचने पर भी टै्रक पर संतुलन और ट्रेन का संयोजन अनुकूल था। ऐसे में वे ओसीलेशन ट्रायल के लिए टीम भेजने पर राजी थे। शुक्रवार के ट्रायल के दौरान जयपुर मेट्रो के सीएमडी निहालचंद गोयल व डीएमआरसी के अधिकारियों ने टीम को सिग्नलिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन व कम्युनिकेशन सिस्टम की तकनीक की जानकारी दी।



पांच सदस्यों के दल ने किया मेट्रो ट्रेन में 11 किलोमीटर तक सफर