पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहमदाबाद जयपुर एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक परिवर्तनजयपुर ! रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद जयप

अहमदाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक परिवर्तनजयपुर -!- रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के समय में 26 जनवरी से आंशिक परिवर्तन किया। यह बदलाव इकबालगढ़-अजमेर के बीच...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज यू कैन यूज



जयपुर को अगले तीन दिन में दो नई ट्रेनें

जयपुर - जयपुर को आगामी 3 दिनों में 2 नई ट्रेनें मिलेंगी। इन ट्रेनों की पिछले साल रेल बजट में घोषणा की गई थी। तबसे इन ट्रेनों के चलने का इंतजार था। जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन 25 जनवरी से और राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया जयपुर 27 जनवरी से चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

राजकोट-दिल्ली सराय

रोहिल्ला वाया जयपुर

यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 27 को राजकोट से दोपहर 1 बजे और 28 जनवरी को दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन का नियमित संचालन होगा।

यह ट्रेन 30 जनवरी से नियमित रूप से प्रत्येक गुरुवार को राजकोट से दोपहर 12:50 बजे और दिल्ली सराय रोहिल्ला से 31 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव वांकानेर, सुरेंद्र नगर, वीरमगांव, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, सिरोही रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुडग़ांव व दिल्ली छावनी स्टेशनों पर रुकेगी।

जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट

यह ट्रेन जोधपुर से 25 जनवरी से प्रतिदिन शाम 6:15 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से यह ट्रेन रोजाना सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह 10:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। पहले दिन केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री चंद्रेश कुमारी इस ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर जोधपुर स्टेशन से रवाना करेंगी। इस ट्रेन का फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन व राय का बाग स्टेशनों पर ठहराव करेगी।