पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्कशॉप में होगा पांडुलिपियों का संपादन

वर्कशॉप में होगा पांडुलिपियों का संपादन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
राजस्थान संस्कृत अकादमी की ओर से 27 से 31 जनवरी तक पांडुलिपि संपादन वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें संस्कृत की कई पांडुलिपियों का संपादन किया जाएगा। पांच दिवसीय वर्कशॉप में संस्कृत से जुड़े स्कॉलर्स, यूनिवर्सिटी व गवर्नमेंट कॉलेजों के प्रोफेसर भाग लेंगे। वर्कशॉप अकादमी परिसर में ही होगी, जिसका समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा। अकादमी निदेशक डॉ. रेणुका राठौड़ ने बताया कि देश में आज भी ऐसी कई पांडुलिपियां मौजूद हैं, जिन्होंने अब तक किताबी शक्ल नहीं ली और उनका संपादन भी नहीं किया गया। ज.रा.राजस्थान, संस्कृत अकादमी में शिल्प, संगीत, धर्मशास्त्र व जीवनशैली जैसे कई विषयों की पांडुलिपियों का संपादन किया जाएगा। वर्कशॉप में हरिराम आचार्य, प्रो.बृज बिहारी चौबे व अपभ्रंश अकादमी के डॉ.के.सी. सोगासी संपादन में प्रोफेसर्स की सहायता करेंगे।