दिखाई जाएंगी ऑस्कर नॉमिनी 13 फिल्में
सिटी रिपोर्टर जयपुर
एक से पांच फरवरी तक होने जा रहे जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को इस बार ऑस्कर की तर्ज पर डिजाइन किया जा रहा है। फेस्टिवल को अधिक आकर्षक बनाने के लिए इस बार फेस्टिवल के दौरान ऑस्कर के लिए विभिन्न कैटेगरीज के लिए नॉमिनेट की गईं 13 फिल्में दिखाई जाएंगी।
ये फिल्में दिखाई जाएंगी : पेरू की दी क्लीनर, क्रोएशिया की हलीमाज पथ, जापान की दी ग्रेट पैसेज, स्लोवाकिया की माय डॉग किलर, लातविया की आई लव चू, स्लोवानिया की क्लास एनिमि, अल्बानिया की अगॉन, इक्वाडोर की पॉर्सिलियन हॉर्स, पाकिस्तान की जिंदा भाग, नेपाल की डांस ऑफ दी ऑर्चिड और मोरक्को की हॉर्स ऑफ गॉड। फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह के पाकिस्तान की ‘जिंदा भाग’ दिखाई जाएगी।
पांच भागों में होगा फेस्टिवल : जिफ के तहत फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर और शॉर्ट तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर मीट आयोजित की जाएगी।
पांच दिन का आयोजन : 2 से 4 फरवरी तक फिल्म मार्केट के तहत फिल्में खरीदने और बेचने के तरीकों पर वर्कशॉप, 5 फरवरी को को-प्रोडक्शन के तहत भारत और दूसरे देशों के फिल्म मेकर फिल्मों के को-प्रोडक्शन पर चर्चा करेंगे।