- Hindi News
- ‘सोल ऑफ राजस्थान’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन
‘सोल ऑफ राजस्थान’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन
सिटी रिपोर्टर जयपुर
इंडिया टूरिज्म डे के अवसर पर बनीपार्क स्थित एक होटल में शनिवार को कॉफी टेबल बुक ‘सोल ऑफ राजस्थान’ का विमोचन किया गया। इस किताब में शहर के फोटोग्राफर और पाथफाइंडर सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक गौरव हजेला के फोटोग्राफ्स शामिल किए गए हैं। किताब के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न अंचलों में की गई यात्रा को खूबसूरती से दर्शाया गया है। गौरव के अनुसार चित्रों के माध्यम से राजस्थान का अक्स आम जनता को दिखाया गया है। इसमें कम से कम ऐतिहासिक वर्णन और ज्यादा से ज्यादा रोचक तथ्यों को जोड़ा गया है। सोशल मीडिया पर इस किताब को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ-साथ इसकी ऑफिशियल वेबसाइट भी लोगों के लिए उपलब्ध होगी। किताब का 10 बाई 10 का बुक साइज और मोबाइल फोन एप शीघ्र ही लॉन्च किया जाएगा। इनके राजस्थान भ्रमण की तस्वीरें अब तक कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन्स पर्यटन वेबसाइट्स ब्रोशर्स और प्रकाशन घरों में छप चुकीं है।