- Hindi News
- निर्धन परिवारों के 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज
निर्धन परिवारों के 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज
जयपुर - हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसमें 25 जोड़ों का सादगीपूर्वक विवाह कराया जाएगा। मीडिया प्रभारी मोहम्मद शहजाद ने बताया कि सामूहिक विवाह में निर्धन परिवारों के विवाह योग्य युवक-युवती शामिल होंगे। समारोह सुबह 11 बजे से 3 बजे तक कर्बला मैदान, रामगढ़ मोड़ पर होगा। इसमें मुख्य अतिथि जमाते इस्लामी हिंद के सचिव शफी मदनी होंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेंद्र पारीक सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहेंगे।
उधर, चित्रगुप्त नवयुवक समिति की ओर से कायस्थों की बगीची में कायस्थ समाज के 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।