पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमएस के ब्लड बैंक में आज लिए बिना दिया जाएगा खून

एसएमएस के ब्लड बैंक में आज लिए बिना दिया जाएगा खून

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर
सवाई मानसिंह अस्पताल में गणतंत्र दिवस नो रिप्लसेमेंट डे के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत भर्ती मरीजों को ब्लड की आवश्यकता होने पर मरीज के परिजन से बिना रक्त लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र ंिसह ने बताया कि यह व्यवस्था रविवार सुबह 8 से सोमवार सुबह 8 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर्स ब्लड बैंक में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाएंगे। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ((जार्ड)) के अध्यक्ष डॉ.राजवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लड बैंक से जरूरतमंद को ब्लड दिलाने की शुरुआत रविवार से की जाएगी।
पहले दिन पांच जरूरतमंद को ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्यक्रम साल भर तक चलेगा। जिसमें यूजी मेडिकल छात्र व चिकित्सा अधिकारियों को भी शामिल किया जा रहा है।



नो रिप्लेसमेंट डे के रूप में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस