- Hindi News
- शो में दो सौ ब्रीड्स के दो हजार डॉग्स लेंगे हिस्सा
शो में दो सौ ब्रीड्स के दो हजार डॉग्स लेंगे हिस्सा
सिटी रिपोर्टर जयपुर
डॉग ग्रुमिंग कॉन्सेप्ट इंडिया मार्केट में उभर कर सामने आया है। इसी को देखते हुए जहां ग्रुमिंग शो होगा, वहीं दो सौ ब्रीड्स के दो हजार डॉग्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही स्ट्रे डॉग्स को सेव करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ये इवेंट 2 फरवरी को अमरूदों के बाग में सुबह 11 से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्ट्रे डॉग्स के लिए अभियान के तहत शो में पांच सौ स्ट्रे डॉग्स अडॉप्शन के लिए अवेलेबल रहेंगे। इस मौके पर दो डॉग्स की मॉक वैडिंग भी होगी। वहीं स्कूली स्टूडेंट्स के लिए भी ड्राइंग कॉम्पीटीशन का आयोजन होगा। इसमें प्राइज के तौर पर स्टूडेंट को पपी दिया जाएगा। ऑर्गेनाइजर विरेन शर्मा ने बताया, पहली बार जयपुर में नेशनल लेवल पर इस तरह के इवेंट का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक डॉग चैंपियनशिप होगी। वहीं दोपहर 2 से 4 बजे तक ड्राइंग कॉम्पीटीशन और गुमिंग शो होगा। इसके साथ ही ब्रीडिंग, ग्रुमिंग और हैंडलिंग पर सेमिनार होगा। इसमें बेंगलुरू के केएस नागराज शेट्टी और दिल्ली की प्रीति संजीव कुमार एनिमल लवर्स को टिप्स देंगे। डॉग शो के साथ कैट्स फैशन शो भी होगा।
वहीं शाम को फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें पर्ल फैशन एकेडमी के स्टूडेंट्स डॉग्स की लेटेस्ट फैशन एसेसरीज को एग्जीबिट करेंगे। शो में डॉग्स मॉडल्स के साथ कैटवॉक करते नजर आएंगे। डॉग फैशन शो की थीम भी सोशल मैसेज पर आधारित होगी। इसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, गो ग्रीन, एंटी करप्शन और एंटी क्यरिलिटी अगेंस्ट एनीमल्स आदि शामिल हैं।