- Hindi News
- द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित करने की मांग
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित करने की मांग
एक दिन में कई परीक्षाएं
जयपुर - राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 21 से 25 फरवरी तक होने वाली सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकरा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने इसकी तिथियों में परिवर्तन की मांग की है।
राजस्थान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र शर्मा का कहना है कि एसएससी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी को, भारतीय सेना में शिक्षक भर्ती परीक्षा 22 व 23 फरवरी को और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद की भर्ती परीक्षा 23 फरवरी को है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का फॉर्म भरा है। बेरोजगार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग्य आजमाना चाहते हैं। इसे देखते हुए आयोग को परीक्षा तिथियों में बदलाव करना चाहिए।
सांख्यिकी अधिकारी भर्ती में अनुभव योग्यता का विरोध
जयपुर - आरपीएससी की ओर से की जाने वाली सांख्यिकी अधिकारी भर्ती में सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए अनुभव की योग्यता रखे जाने के विरोध शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इसे हटाने की मांग की है। अभ्यर्थी अमित कुमार, ज्ञान सिंह, श्यामसुंदर शर्मा का कहना है कि कई सालों बाद यह भर्ती हो रही है। इसमें सामान्य व ओबीसी के लिए 1 साल का अनुभव अनिवार्य किया गया है। यह इनके साथ अन्याय है। इससे हजारों अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं।